अग्रसेन कालेज में भाजपा नगर टीम द्वारा दिपावाली मिलन समारोह और सह-भोज का कार्यक्रम का शुभारंभ कर?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर टीम द्वारा दिवाली मिलन समारोह व सह भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी व सभी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय और शैलेंद्र अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल सोच है कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के आधार स्तंभ होते हैं और उनको उचित सम्मान व अपनी बात पार्टी फोरम में कहने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश पार्टी की नीतियों को बूथ अध्यक्ष के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व संचालन नगर महामंत्री अमन गर्ग ने किया। अखिलेश कुमार मिश्रा, आशुतोष पाठक, संत प्रसाद अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र, मनोज कुमार बौद्ध, धर्मेंद्र सिंह, राजन उपाध्याय, अवनी चतुर्वेदी, नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान, अमन गर्ग, नगर मंत्री पंकज मोदनवाल, योगेंद्र यादव, शेखर लाल श्रीवास्तव, नवनीत गुप्ता उपस्थति थे।