फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरात-पिकनिक के लिए अब रोडवेज बसों की बुकिंग आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शादी-विवाह समारोह और घूमने जाने के लिए कोई भी व्यक्ति निजी बस की तरह रोडवेज बस की भी बुकिंग करा सकेगा। इसके लिए यात्रा से एक सप्ताह पहले डिपो में आवेदन करना होगा। लोगों को कम किराये में बस की सुविधा मिल सके इसके लिए परिवहन निगम ने 400 किलोमीटर तक के लिए और 24 घंटे के लिए 27,808 रुपये किराया निर्धारित किया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के आजमगढ़ व डा. अंबेडकर डिपो से कोई भी व्यक्ति निजी बस की तरह रोडवेज बस की बुकिंग करा सकेगा। आजमगढ़ डिपो में 118 व डा. अंबेडकर डिपो की 106 बसों का संचालन होता है। डिपो ने अपनी आय बढ़ाने और लोगों की सुविधा के लिए बसों को बुक करने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें