फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव स्थित गंगा पोखरी के पास बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरदह थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज पहुंचाया। जहां पति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरदह थाना के नरवें गांव निवासी 45 वर्षीय सुशील सिंह पुत्र सत्यजीत सिंह बुधवार को तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से पत्नी रेनू सिंह के साथ गए हुए थे। देर रात पति-पत्नी बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे। अभी वे बेलवाना गांव स्थित गंगा पोखरी के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सुशील सिंह और उनकी पत्नी रेनू सिंह घायल हो गए। सुशील को गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को 108 एंबुलेंस से तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुशील सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेनू सिंह को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें