महराजगंज। अराजी गंगापुर गांव के पास घाघरा नदी में डूबे राजन (18) का शव घटना के तीसरे दिन मंगलवार को रौनापार थाना क्षेत्र के झगरहवा गांव के पास नदी किनारे बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सावितपुर गांव निवासी राजन (18) 10 दिन पहले अपने ननिहाल अराजी गंगापुर आया था। रविवार को वह घाघरा नदी में भैंस को नहलाने गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से पुलिस, एनडीआरएफ टीम खोज रही थी। मंगलवार की दोपहर में रौनापार थाना क्षेत्र के झगरहवा गांव के पास नदी किनारे एक युवक का शव उतराता मिला। थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि घाघरा नदी में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।