फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक दिन से लापता युवक का शव तमसा नदी में मिला, बिलखते हुए पहुंचे परिजन; दर्ज कराई थी रपट

Sun, 12 Oct 2025 02:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के तमसा नदी में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर सिधारी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
तमसा नदी के पास जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने तमसा नदी में एक युवक का शव उतराया हुआ देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही देर में शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
शव की पहचान चंडेश्वर गांव निवासी सत्यम सिंह (25) पुत्र दिलेन्द्र नाथ सिंह के रूप में हुई। 

जानकारी के अनुसार, सत्यम सिंह शनिवार को घर से निकला था और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, इसके बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो रात में सिधारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार सुबह करीब सात बजे दौलतपुर गांव के ग्रामीणों ने तमसा नदी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि सत्यम मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। 

इस बाबत थानाध्यक्ष सिधारी हीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें