फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खुटहना पुल के पास बरामद हुआ डूबे बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवर नदी में नहाते समय डूब गए बालक का शव शुक्रवार को दिन में खुटहना पुल के पास से बरामद किया गया। वह थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी था और बृहस्पतिवार को नदी में नहा रहा था। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। कुशहा गांव निवासी लकी 10 पुत्र राजू बृहस्पतिवार को दिन में घर से घूमने जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद वह गांव से कुछ दूर पर बहने वाली कुंवर नदी में नहाने चला गया।बरसात के चलते नदी उफनाई हुई है। उसे पानी का अंदाजा नहीं मिल सका और डूब गया। वहीं बच्चे के काफी देर के बाद भी घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। नदी किनारे कपड़ा आदि मिलने पर बालक के नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की गई और खोजबीन शुरू हुई। काफी प्रयास के बाद भी बृहस्पतिवार को शव बरामद नहीं हुआ। जिस पर परिजनों व ग्रामीणों ने मौके से कुछ दूरी पर खुटहना पुल के पास नदी में बांस आदि लगा दिया, ताकि शव उसमें फंस जाए। शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे ग्रामीणों ने बच्चे का शव खुटहना पुल के पास ही नदी में उतराया हुआ देखा। बालक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन भी र्है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें