अतरौलिया। थाना क्षेत्र स्थित मदियापार में एक प्राइवेट बैंक की शाखा के कैशियर से अंबेडकरनगर के कटका थाना अंतर्गत अमड़ी टोल प्लाजा के पास असलहे के बल पर एक लाख की लूट हुई। वारदात के बाद बदमाश कैशियर को माइनर में धकेल कर फरार हो गए। मदियापार बाजार में एक प्राइेवट फाइनेंस बैंक की शाखा है। इसका कैशियर बृहस्पतिवार को स्वयं सहायता समूह के लोगाें से वसूली कर वापस लौट रहा था। अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना अंतर्गत अमड़ी टोल प्लाजा के पास बाइक सवार बदमाशाें ने नहर किनारे उसे रोक कर असलहा सटाया और उसके पास रखे एक लाख रुपये लूट लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की और नहर में ढकेल कर फरार हो गए। कटका थाना के साथ ही अतरौलिया थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।