फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर से छह किमी दूर नीम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक प्रदीप कुमार की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास सड़क किनारे नीम के पेड़ पर प्रदीप कुमार का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार शटरिंग का काम करता था। रौनापार थाना क्षेत्र के बालाजानी निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनका भाई प्रदीप कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।
बताया कि प्रदीप शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था। शनिवार सुबह घर से करीब पांच से छह किलोमीटर दूर पहाड़पुर गांव में अच्छेलाल पटेल के घर के सामने नीम के पेड़ से उसका शव लटकता मिला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। भाई अरविंद कुमार ने बताया कि प्रदीप किसी महिला से बातचीत करता था। वहीं, घर से कई किलोमीटर दूर शव मिलने के कारण क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
कुछ लोग युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका भी जता रहे हैं। थानाध्यक्ष रौनापार सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें