फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकट में जाम के चलते घंटों फंसे रहे यात्री

Fri, 16 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकट बाजार में सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। शुक्रवार की भोर से लगे छह किमी लंबा जाम के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान में ड्यूटी को जाने वाले कर्मचारी देरी से बूथों पर पहुंचे। घंटों जाम में फंसे लोग प्रशासन को कोसते रहे।
विज्ञापन


बनकट बाजार में सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय पर कई बार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। जिस पर प्रशासन ने सड़क का निर्माण शुरू कराया लेकिन सड़क निर्माण का कार्य बीच में बंद कर दिया गया। आधी सड़क खुदी हुई है। इसके कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में बनकट बाजार में जाम लग गया। छोटे वाहन तो किसी तरह निकल जा रहे थे लेकिन बड़े वाहन जहां के तहां खड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें