फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना पर टिप्पणी पर खफा, आजम खां का फूंका पुतला

Mon, 03 Jul 2017 11:33 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
आंजम खा का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्त्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आजमगढ़। सेना के प्रति सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आजम खां का पुतला फूंक गिरफ्तार करने की मांग की।       
विज्ञापन



 भाजपा नेता कृपाशंकर पाठक ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा पर कीचड़ उछालने वालों की मानसिकता का परिचय  उनके द्वारा दिए गए बयानों से ही प्रतीत होता है कि वह राष्ट्र के प्रति कितने जागरुक हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां द्वारा सेना पर दिए गए बयानों को राष्ट्रद्रोह बताते हुए गिरफ्तार किए जाने की मांग सरकार से की।

हियुवा के पूर्व संयोजक हरबंश मिश्र ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के साथ किसी को खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। सेना रात-दिन सीमा पर भयंकर बर्फबारी, धूप, तूफान में डटी रहती है और पूरा देश आराम से सोता है। उस सेना पर ऐसे नेताओं द्वारा टिप्पणी करना बर्दाश्त के बाहर है। इस अवसर पर सुनील राय, बृजलाल, छोटेलाल, विरेंद्र यादव, शाहिद अहमद, सौरभ, राजेश, सतीश, अभिषेक, कैलाश, हलधर, रोहित, शिवप्रकाश, राहुल, जयप्रकाश, मुकेश लाल आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें