मेंहनगर। ठोठिया गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में नौ लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दिया गया है। पीड़ित अनुराग यादव की तहरीर के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सत्येंद्र, सचिन, जगतनारायण, अंबिका, कमलेश, कन्हैया, सुरेंद्र सहित 10-12 अन्य लोग लाठी लेकर उनके घर पहुंचकर हमला कर दिया।
मारपीट में बृजनाथ यादव, कल्लन, रामअचल, राजनारायण, रामप्यारे, सीताराम, दीपनारायण, गीता देवी, रीता देवी और शशिकला घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बृजनाथ उर्फ रामप्यारे, कल्लन, रीता देवी, रामअचल और राजनारायण की हालत गंंभीर होने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया।
थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि अनुराग यादव की तहरीर पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद