फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक पॉटरी : मुंबई जाने वाले उत्पाद अब 45 की जगह 53 हजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर के राजकीय चीनी पात्र विकास केंद्र में ब्लैक पाॅटरी के लघु उद्योग स्थापित हैं। यहां की निर्मित ब्लैक पॉटरी की मांग पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि मुंबई, पुणे, गुजरात, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत सहित अन्य प्रदेशों में बड़ी डिमांड है। अब पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होने से माल भाड़े में भी 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। मुंबई भेजने में पहले किराया जो 45 हजार लगता था, वह अब बढ़कर 52 से 53 हजार हो गया है। इसकी वजह से उद्यमियों को लघु उद्योग में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि किए जाने से उद्यमियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। यहां के कॉमन फैसिलिटी सेंटर में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर डीजल की आवश्यकता पड़ती है। उद्यमियों को महंगे दामों में डीजल-पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है तो मुंबई, पुणे, गुजरात, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत सहित अन्य प्रदेशों में भेजे जाने वाले उत्पादों की ट्रांसपोटिंग भी महंगी हो गई है।
मालभाड़ा में 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। छोटे व लघु उद्यमी अपने मिट्टी के बर्तन को पकाने के लिए पहले जो गोबर का उपला 1000 का लेता था, गैस सिलिंडर की किल्लत से यह अब बढ़कर 1800 रुपये तक हो गया है। इससे मिट्टी के बर्तन को पकाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैजनाथ प्रजापति, राज्य पुरस्कार प्राप्त।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि किए जाने से माल भाड़े में भी वृद्धि हो गई है। इससे लघु उद्योग प्रभावित हो रहा है। अभी तक ब्लैक पॉटरी के दाम नहीं बढ़े हैं, पर ऐसा ही रहा तो बढ़ाना पड़ेगा। पुष्पा प्रजापति, राज्य पुरस्कार प्राप्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें