फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को चार्जशीट में शामिल करने के बाद अतरौलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को सीमा हॉस्पिटल के सामने भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा और वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर नारेबाजी की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में कथित 2000 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी और मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद ने किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष निषाद सुभाष निषाद, सुनील पांडे, घनश्याम पांडे, कन्हैया पांडे, देवनारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें