फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

Tue, 22 Apr 2025 06:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंककर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना करते हुए विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

विज्ञापन


यह प्रदर्शन बंगाल में हिंदुओं पर कथित हिंसा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर ममता बनर्जी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया। हरिबंश मिश्रा ने कहा कि बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर योगी आदित्यनाथ के बयान का ममता बनर्जी ने अभद्र तरीके से जवाब दिया, जो उनकी राक्षसी प्रवृत्ति को दर्शाता है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ममता के समर्थन को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मिश्रा ने ममता बनर्जी पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मिथिलेश चौरसिया, सौदागर भारती, संतोष पासवान, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें