फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दिखाए फिर सपने जो नहीं होंगे पूरे

Sat, 28 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से शनिवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता मुखर हो गए हैं। सपा समेत सभी विपक्षी पार्टियों का कहना है कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जितने वादे किए जो पूरे नहीं हुए। भाजपा ने जनता को फिर सपने दिखाएं हैं, जो पूरे नहीं होंगे।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि तीन साल के शासन में केंद्र की भाजपा सरकार ने वादे पूरे नहीं किए। भाजपा ने फिर सपने दिखाए हैं जो पूरे नहीं होंगे। भाजपा ने लैपटाप, मुफ्त इंटरनेट सुविधा देने का वादा कर सपा सरकार की नकल की है। प्रदेश की सपा सरकार ने चुनाव में किए अपने वादे पूरे किए और हर वर्ग के लोगों को राहत देने का काम किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि भाजपा हर बार घोषणा पत्र जारी करती है लेकिन कभी भी उसे पूरा नहीं करती। भाजपा घोषणा पत्र से हटकर दूसरे साम्प्रदायिकता फैलाने वाले मुद्दे उठाकर अपना वोट हासिल करती है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र मात्र लालीपापहै। जनता घोषणा पत्र के बहकावे में आने वाली नहीं है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि उनकी पार्टी का घोषणा पत्र प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करेगा। किसानों के हित को सर्वोपरि रखा गया है। गरीबों को एक रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त देने देने, लैपटाप और इंटरनेट मुफ्त देेने का वायदा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें