फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर जनजागरण यात्रा को लेकर भाजपाईयों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उपजे विवाद के बाद भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। इसके तहत आम जनता के बीच पार्टी जागरूकता फैलाने की कवायद में जुटी हुई है। सोमवार को भाजपा के जागरूकता अभियान का जिला मुख्यालय पर रैली निकाल कर समापन है जिसकी तैयारी को लेकर रविववार को जगह-जगह बैठक आयोजित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार लोक जागरण यात्रा को लेकर भाजपा देवगांव मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक कलीचाबाद में आयोजित हुई। जिसमें डीएवी से निकलने वाली लोक जनजागरण यात्रा में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग की अपील की गई। इसके साथ ही गांव में चक्रमण कर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, आशीष, ज्ञान, राजेश आदि मौजूद रहे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को एनआरसी व सीएए के प्रति जागरूक किया गया। दुर्गा चौक से शुरू हुई यात्रा सीएचसी पर पहुंच कर संपन्न हुई। इस मौके पर सुनील पांडेय, चंद्रजीत, हरिभान, रमेश आदि मौजूद रहे। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार नागरिकता संशोधन बिल 2019 के प्रति जागरूकता को लेकर भाजपा नेताओं ने रविवार को तहबरपुर बाजार, टीकापुर, मेढ़ी, मधसिया, महुवार आदि ग्रामों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आशुतोष राय, मनोज राय, दुर्गा, प्रभात, रामनाथ आदि मौजूद रहे। पवई संवाददाता के अनुसार हनुमान मंदिर मित्तुपूर पर देवेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सीएए के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर राम आसरे, हरिवंश, मोहम्मद फैसल, दिलीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें