फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टोल टैक्स वसूली के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग का कार्य पूरा हुए बिना टोल टैक्स वसूलने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को पत्रक देकर जब तक मार्ग का काम पूरा न हो जाता तब तक टोल टैक्स को बंद करने और मोहम्मदपुर, फरिहा मार्ग पर लगाए गए लोहे केे बैरियर को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा कि वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है और वाहनों से टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा फरिहा, मोहम्मदपुर वाले मार्ग पर लोहे का बैरियर लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर टोल टैक्स वाले रास्ते पर वाहनों को जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे जनता में काफी असंतोष है और शासन प्रशासन के प्रति खराब संदेश जा रहा है। आजमगढ़- वाराणसी मार्ग पर पांडेयपुर से पहले भी टोल टैक्स चालू किया गया था लेकिन वहां की जनता के विरोध के कारण बंद कर दिया गया। ऐसे में उसी मार्ग पर आजमगढ़ में टोल टैक्स लेना ठीक नहीं है। इस मौके पर हलधर दुबे, राजेश, उमेश, राजेंद्र चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें