भाजपा जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि उनके भाई ईश्वर शरण मिश्रा को कई बार थाने ले जाकर अपमानित किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास किया गया। लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट दिखाने के बावजूद थाना प्रभारी द्वारा उसे मानने से इनकार कर दिया गया।
हरिवंश मिश्रा ने यह भी कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आश्वासन दिया गया था कि मौके पर कोई कब्जा नहीं कराया जाएगा, इसके बावजूद कार्रवाई की गई। लगातार सुनवाई न होने और मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने-बुझाने में जुटे रहे और मामले के समाधान का आश्वासन देते रहे।