फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दबंगई: ट्रैक्टर से गिराया भाजपा नेता का घर, वायरल हुआ वीडियो; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 17 Aug 2025 04:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में भाजपा नेता का घर ट्रैक्टर से गिराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में आरोपी ट्रैक्टर से घर को ध्वस्त करते दिख रहा है। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर से घर गिराता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावारामपुर गांव में भाजपा नेता ओंकार गौड़ का घर दबंगई के बल पर गिरा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी जियाउद्दीन ट्रैक्टर चढ़ाकर घर को गिराते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे जब वह घर पर मौजूद थे, तभी जियाउद्दीन अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और घर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करने के साथ लाठी-डंडे से मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़ित ओंकार गौड़ भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक हैं। उनका आरोप है कि जिस जमीन पर उनका घर बना हुआ है, उस पर जियाउद्दीन और सदरूद्दीन जबरन कब्जा करना चाहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया और मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अनूठी पहल: बरेका ने रेल पटरियों के बीच लगाया 15 केवी का सोलर पैनल, भारतीय रेलवे के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय
विज्ञापन


बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नाजमद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो और गवाहों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें