फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा नेता ने सीएम और एमएलसी का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ की सड़कों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना के बीच कप्तानगंज-अहरौला मार्ग के जर्जर स्थिति की सरकार का ध्यान विजय बहादुर पाठक द्वारा विधान परिषद में उठाया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री ने कप्तानगंज-अहरौला मार्ग के निर्माण का आश्वासन देते हुए तत्काल बनवाने की घोषणा की। उक्त बातें भाजपा नेता सुशील सिंह ने बेलइसा में आयोजित प्रेस वार्ता कही। उन्होंने विजय बहादुर पाठक एमएलसी एवं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को आजमगढ़ की जनता की तरफ से बधाई दी तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से यह मार्ग जर्जर था। इसके निर्माण की मांग चल रही थी। वहीं राजनीतिक दल इसे लेकर राजनीति कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मार्ग के निर्माण की घोषणा कर सभी की राजनीति को बंद कर दिया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को दशकों की परेशानी से निजात दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें