फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय से गरीबों का उत्थान कर रही भाजपा: सहजानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सिविल लाइन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, आजमगढ़ सदर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल और लालगंज के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष की भांति सभी बूथों पर मनाई जा रही है। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए जन कल्याण के कार्य कर रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री और आजमगढ़ लोकसभा प्रभारी सुनील गुप्ता, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, माला द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अवनीश मिश्र, आनंद सिंह, प्रवीण सिंह, डॉ श्याम नारायण सिंह, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें