फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही दुष्प्रचार: शमीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाजनों पर पुलिस प्रशासन के संरक्षण में कांग्रेस कार्यालयों पर हमले करने और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छायाचित्र को जलाने के प्रयास का आरोप लगाया। शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा कि राहुल गांधी के ख़िलाफ़ भाजपा दुष्प्रचार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नीट का पेपर लीक होना भ्रष्टाचार को उजागर करता है। शहर महासचिव रेयाज़ुल हसन ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता अपने कृत्यों से राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान की पुष्टि कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

शहर अल्पसंख्यक चेयरमैन मिर्ज़ा बरकत उल्लाह बेग ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी, छात्रों से एवं बेरोज़गारों से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर मुन्नू यादव, प्रदीप यादव, शीला भारती, शाहिद खान, रेयाज़ुल हसन, मुन्नू मौर्य, मंतराज यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें