फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में भाजपा कर रही बेईमानी : सपा

विज्ञापन
सपा कार्यालय मेें बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष हवलदार यादव। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता के बल पर बेईमानी करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों ने मुस्तैदी के साथ काम किया है, लेकिन अभी भी सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ 27 तक चलने वाली प्रक्रिया के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले कांशीराम की 92 वीं जयंती समाजवादी पार्टी नेहरू हाल में भव्य तरीके से मनाएगी। जिसमें पूरे जिले के पीडीए के लोग शामिल होंगे। विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी, महंगाई, महंगी शिक्षा, दवाइयों की बढ़ती कीमतें और किसानों की समस्याएं विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। प्रदेश में संगठित भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और एक जाति विशेष के वर्चस्व के कारण पिछड़ों और दलितों पर दमन व उत्पीड़न बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर इन मुद्दों को जनता के बीच रखें। विधायक डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव तथा पूजा सरोज ने कहा कि देश और दुनिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे देशों की खनिज संपदा पर कब्जा करने के लिए ईरान पर हमला कर वहां के नागरिकों और संपदा को नुकसान पहुंचाने पर आमादा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन सभी मुद्दों को जनता के बीच ले जाएं और अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, पूर्व मंत्री डॉ. राम दुलार राजभर, वर्मन यादव, करुणाकांत मौर्य, अजीत कुमार राव, हरिश्चंद्र यादव, अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें