फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 से 42 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी अजेय: विनोद

विज्ञापन
अहरौला के मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में सम्मान समारोह में दीप प्रज्वलित करते अतिथि। सं
विज्ञापन
अहरौला। भाजपा संगठनात्मक जिला लालगंज की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह बृहस्पतिवार की देर रात मां शारदा महाविद्यालय, शंभूपुर गहजी में आयोजित किया गया। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने प्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 से 2042 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार अजेय रहेगी। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद पर आधारित पार्टियां केवल “परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी” बनकर रह गई हैं।
कहा कि सदस्य संख्या के आधार पर भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। बताया कि 61 सदस्यीय जिला कमेटी में युवाओं को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है। पद केवल नाम या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने संचालन भाजपा उपाध्यक्ष हरीश तिवारी ने किया। डॉ. दिवाकर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक फौजदार सिंह, संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें