फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी/ बरदह। महाराजा सुहेलदेव पर की गई टिप्पणी से नाराज राजभर समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दीदारगंज चौक पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजपा जिलामंत्री रामस्वारथ राजभर के नेतृत्व में राजभर समाज के लोग दीदारगंज थाने पर जुट गए। नाराज लोगों ने एसओ को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। कार्यकताओं ने कहा कि शौकत अली ने टीवी पर महाराजा सुहेलदेव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। सोशल मीडिया सहित टीवी चैनलों पर प्रचारित कराया जा रहा है, जिससे हिंदू समाज का अपमान हुआ है। इस मौके पर करुणाकर सिंह, दिनेश सिंह, श्यामसुंदर तिवारी, भानु प्रताप सिंह, सुरेश आदि मौजूद थे। इस संबंध में एसओ दीदारगंज राकेश सिंह ने कहा कि लोग तहरीर देकर गए हैं। हमारे यहां मुकदमा अभी दर्ज नहीं है। अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें