फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कांग्रेस के आपातकाल को भी पीछे छोड़ा : आईपी सिंह

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर राज नरायण को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकबन्धु राजनारायन की 38वीं पुण्यतिथि सपा कार्यालय पर गुरुवार को मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्व. राजनारायन ने अन्याय व अत्याचार व सरकारी दमन के विरुद्ध हमेशा संघर्ष किया। विधायक ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी की तानाशाही का विरोध करने पर नेताओं को जेल में डाल दिया गया। जेल से ही जनता पार्टी का गठन हुआ। वर्ष 1977 के कांग्रेस का पतन हो गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल से बड़ा आपातकाल भाजपा की सरकार ने देश पर थोपा है। अभिव्यक्ति की आजादी पर ताला लगा दिया है। जो सरकार के विरोध में बोल रहा है उसके विरुद्ध मुकदमे दर्जकर जेलों में डाल दिया जा रहा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि वर्तमान राजनैतिक परिपेक्ष्य में स्व. राजनारायन के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। भाजपा सरकार कांग्रेस की तरह अधिनायकवादी, तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। आज की परिस्थिति कांग्रेस के 1975 के शासनकाल को भी मात दे दिया है। किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगारी, महंगाई की मार से त्रस्त हैं। युवाओं से आह्वान किया कि स्व. राजनारायन के आदर्शों पर चलकर 2022 में योगी सरकार को उखाड़ फेंकना है। राजाराम सोनकर, राजेश यादव, शिवसागर यादव, श्यामदेव चौहान, प्रदीप यादव, डा.अनिल राय, वेद्रपकाश यादव, प्रदीप यादव, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, अजीत कुमार राव, पप्पू यादव, संतोष यादव, शैलेन्द्र यादव, रविप्रकाश यादव सभासद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें