फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 3 महीने से नहीं बन रहे जन्म प्रमाणपत्र बच्चों के नामांकन में हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। क्षेत्र में बच्चों के आधार कार्ड के लिए अभिभावकों को तीन महीने से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। स्कूलों में नामांकन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन जिन बच्चों के पास आधार नहीं है, उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र आवश्यक है लेकिन यह दस्तावेज बनवाने में ब्लॉक और तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ब्लॉक से लोगों को तहसील भेजा जा रहा है और तहसील में डॉक्यूमेंट की कमी और स्टाफ की समस्या के कारण सैकड़ों आवेदन पेंडिंग पड़े हैं।
स्थानीय निवासी राम विनय यादव ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण बच्चों का आधार नहीं बन रहा है, जिससे स्कूल में नामांकन अटक गया है। वहीं योगेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था लेकिन पत्र जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन

नोटरी अधिवक्ता बलराम यादव ने भी बताया कि उनके यहां प्रतिदिन 12 से अधिक नोटरी प्रमाणपत्र जारी हो रहे हैं लेकिन पिछले तीन महीने से जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें