आजमगढ़। गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बीमाकर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे। केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में एलआईसी शाखा कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया।
यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम ज्वाइंट प्लेटफार्म कार्यक्रम के तहत वेतन पुनरीक्षण में केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी रवैए के खिलाफ किया गया। इस प्रदर्शन से सरकार को अवगत कराना था कि हमें उनके द्वारा प्रस्तावित 15 प्रतिशत वेतन वृद्घि का प्रस्ताव शर्तों के साथ मंजूर नहीं है। इस मौक पर प्रियतोष सिंह, सज्जन यादव, बैजनाथ, राजीव प्रजापति, वीके सिंह, श्रीराम यादव, मिथिलेश भारती, सुभाष दुबे, रामप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित हुए।