फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट के तहत बाइक कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत नियाजुद्दीन उर्फ मोटू की अवैध रूप से अर्जित मोटर साइकिल कुर्क कर ली गई। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नियाजुद्दीन उर्फ मोटू बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानका गांव का निवासी है। वह पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से धन कमाता था। इसी धन से उसने 24 दिसंबर 2021 को 45,000 में मोटरसाइकिल खरीदी थी। डीएम के 27 नवंबर के आदेश के अनुपालन में थाना रानी की सराय पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एंड एंटी-सोशल एक्टिविटी (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत वाहन को कुर्क कर लिया। बताया कि नियाजुद्दीन सक्रिय गैंग का सरगना है। इसके खिलाफ पशु तस्करी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें