नरवे गांव की नहर के पास असलहे के दम पर लूट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने राहगीर को असलहा सटाया और बाइक लेकर फरार हो गए। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव के शारदा सहायक खंड 24 नहर पर शुक्रवार देर शाम असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने बाइक लूट ली। पीड़ित द्वारा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
नॉर्वे गांव निवासी लखेंद्र कुमार पुत्र फूलचंद्र मेंहनगर रितेदारी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास नहर पुलिया पर पहुंचा बाइक सवार तीन बदमाश असलहा दिखा कर उसे रोक लिया। बदमाश उसकी स्प्लेंडर बाइक लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश गमछे से मुंह को बांधे हुए थे। बाइक के आगे खड़ी कर असलहा सटा दिया बोले बाइक छोड़ो नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने डायल 112 पुलिस एवं स्थानीय थाने पर तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।