फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के पवई-मित्तूपुर मार्ग पर भरचकिया गांव के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दनियालपुर निवासी 23 वर्षीय दीपक प्रजापति घर से बिना बताए बाइक से कहीं जा रहा था। भरचकिया गांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी पवई भेजा। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि वह घर से बाइक लेकर बिना किसी को बताए निकला था। मौके पर पहुंची पवई पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें