फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
राज, फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बरदह। पसिका गांव में मंगलवार की देर शाम पोखरे में नहाने गए राज (15) की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पसिका गांव निवासी राज मंगलवार की शाम लगभग छह बजे गांव के पोखरे में नहाने गया था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो ग्रामीणों के साथ परिजन उसकी तलाश में पोखरे के पास पहुंचे तो किनारे उसके कपड़े पड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पोखरे में खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान राज का शव पानी में उतराता मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राज एक बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि किशोर की मौत पोखरे में डूबने से हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें