फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक सवार हमलावरों ने युवकों पर किया जानलेवा हमला, मोबाइल छीनकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमायन पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना में दोनों युवक घायल हो गए हैं। अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर निवासी अमित निषाद (21) और शहर कोतवाली क्षेत्र के मोजरापुर निवासी छोटेलाल (20) तकिया स्थित सिटी मार्ट में काम करते हैं। मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे दोनों रोडवेज से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रमायन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद हमलावरों ने दोनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर बदमाशों ने अमित निषाद का मोबाइल छीन लिए और भाग निकले। घायलों को शिवा अस्पताल ब्रह्मस्थान में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अमित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि घायलों से घटना की जानकारी ली गई है। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें