फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के पलिया कुंवर नदी पुल के पास रविवार को डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की माैके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फूलपुर सीएचसी भेज दिया। डीसीएम चालक डीसीएम लेकर भाग गया। पुलिस डीसीएम सहित चालक की तलाश में जुट गई है।
इस घटना में बीरेंद्र राजभर (25) निवासी बैरमपुर थाना तहबरपुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि शनि (20) निवासी बैरमपुर थाना तहबरपुर, कौशल राजभर (22) निवासी माहुल थाना अहरौला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रविवार को तीनों एक बाइक पर सवार होकर जौनपुर जनपद के शाहगंज काम करने के लिए गए थे। तीनों काम न मिलने पर दोपहर 1 बजे शाहगंज से वापस आ रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक एक लड़की है। पत्नी श्याम कली इस समय गर्भवती हैं। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डीसीएम सहित चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें