फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत , परिजनों में कोहराम

Mon, 28 Aug 2023 03:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के देऊरपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया
विज्ञापन
रूपेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के देऊरपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए।  जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी रूपेश सिंह (32) रविवार रात अपने मित्रों के साथ भोजन करने लोहरा टोल प्लाजा के पास स्थित ढ़ाबे पर गया था। वहां भोजन करने के बाद वह किसी काम से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर बाजार के लिए बाइक से निकल पड़ा। काम निपटा कर वह घर वापस आने के लिए चला ही था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में रूपेश गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी रानीपुर भेज कर भर्ती कराया। इसके साथ ही सूचना परिजनों को दी गई। परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी से रेफर करा कर जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रूपेश एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। रूपेश के पिता सऊदी रहते हैं। घर पर एक भाई, पत्नी व बच्चे के साथ वह रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें