फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर रोड पर शनिवार की देर शाम पिकअप व बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरी गणेशपुर गांव निवासी पिंटू यादव 30 शनिवार की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह मेंहनगर थाना के भोर्रमपुर रोड पर ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिंटू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मेंहनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजगीर का काम करता था। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें