फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के खराट मोड़ के पास रविवार की रात 11 बजे ट्रक की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार शादी के निमंत्रण से वापस घर लौट रहे थे। फतुही गांव निवासी संजय यादव (40) संजय यादव अपने गांव के ही मुन्नालाल यादव के साथ बाइक से एक शादी के निमंत्रण में गया था। निमंत्रण के बाद दोनों घर लौट रहे थे। मार्टीनगंज मार्ग के खराट मोड़ पर मार्टीनगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल मुन्ना को इलाज के लिए जौनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सोमवार की सुबह उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संजय के तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। संजय घर पर रहकर खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी नीलम और माता प्रभावती संजय की मौत पर बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें