बलरामपुर। मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मोरीदपुर नालापार गांव निवासी रामलखन (26) पुत्र बसंत व श्यामसुंदर (25) पुत्र श्यामलाल शनिवार की दोपहर दो बजे बाइक से मुबारकपुर के ओझौली आ रहे थे। जैसे ही वह इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंचे की उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दो गिर पड़े। इस दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।