फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Thu, 27 Apr 2023 04:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुुंचने से पहले एक ने दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार देर रात हुआ। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मेंहनगर के सुल्तानीपुर निवासी सभाजीत दुबे (36) बुधवार शाम अपने मित्र राजेंद्र पासवान (42) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों मेंहनगर के खरिहानी बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभाजीत और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।

घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही सभाजीत ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभाजीत दो पुत्रों का पिता था। वह वाहन चलाकर का परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ जेल डीएम-एसपी का छापा, मचा हड़कंप, बैरकों की ली गई तलाशी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें