रानी की सराय। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी के पास शनिवार की भोर में खड़ी ट्रक में बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार अमन (22) व आदर्श (23) निवासी मछली शहर जिला जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेज कर भर्ती कराया।