फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट चौकी के पास शुक्रवार की रात नौ बजे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर के गढ़वल गांव निवासी मनीष यादव (25) रोजीरोटी के लिए मुंबई में रहता था। शुक्रवार को वह गोदान एक्सप्रेस से अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौटा। इसके बाद वह बाइक से दोस्तों को उनके घर छोड़ने के लिए जीयनपुर गया था। रात लगभग नौ बजे वह वापस घर लौट रहा था कि इसी दौरान बनकट चौकी के पास पहले से खड़ी बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें