फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई बाइक रैली

विज्ञापन
गोपालपुर क्षेत्र में श्रीराम मंदिर के निर्माण धन संग्रह के लिए हिंदू वादी संगठनों द्वारा निकाली - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण बाइक रैली व कार रैली निकाली गई। रैली भीमबर, चालाकपुर, सरदहा, परशुरामपुर, पटवध होते हुए खंड कार्यालय झारखंडे महादेव मंदिर गद्दोपुर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के जन जागरण अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाजारों में लोगों को अधिक से अधिक राम मंदिर में सहयोग करने के लिए बताया गया और राम मंदिर की संरचना का ज्ञान सभी को दिया गया। आने वाले समय में ऐसे कई बड़े कार्यक्रम करके संपूर्ण हिंदू समाज को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर से जोड़ने की योजना है। जिसमें सभी लोग अपने गांव, क्षेत्र और जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के मंदिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार में स्वेच्छा से अधिकाधिक सहयोग करें इसके लिए अनुरोध किया गया। जिसमें यह भी बताया गया कि स्वैच्छिक योगदान आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी(2)(बी) के तहत आयकर में 50 प्रतिशत छूट के साथ मान्य होगा। बाइक रैली में खंड पालक सिद्धार्थ सिंह, अभियान प्रमुख संजय सिंह, अभियान प्रमुख रामपाल सिंह, सब प्रमुख बजरंग बहादुर सिंह, विनय पाठक, हिंदू परिषद के जिला मंत्री गौरव रघुवंशी, धर्म जागरण प्रमुख अशोक, बलवंत सिंह, जसपाल सिंह, आदित्य नारायण वर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें