फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की रोशनी पड़ने पर मार दी गोली

Tue, 02 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की रोशनी पड़ने से नाराज मनबढ़ों ने सोमवार की रात युवक को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल बाइक सवार युवक को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में उसने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला मेहनाजपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


लालमऊ गांव निवासी राहुल सिंह (22) पुत्र मखंचू सोमवार की रात करीब दस बजे बाइक से कहीं से आ रहा था। सिहुका मोड़ के पास स्थित ढाबे पर वह भोजन करने चला गया। वहां पहले से मेहनाजपुर थाने के मऊ परासिन गांव निवासी भवानी सिंह, चंद्रकांत सिंह, साधू सिंह और तरवां थाने के उमरी गांव निवासी कौशल चौबे भोजन कर रहे थे। बाइक की तेज रोशनी इन पर पड़ी तो वे विरोध करने लगे।

इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने तमंचा निकाला और राहुल को लक्ष्य कर गोली मार दी। सीने में गोली लगने से राहुल घायल हो गया। गोली की आवाज से अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर में भर्ती कराई।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एसओ मेहनाजपुर लल्लू सिंह ने बताया कि राहुल की तहरीर के आधार पर इन चारों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें