बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव के पास सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकी साथी से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
गोमाडीह गांव निवासी 28 वर्षीय रौनक राय पुत्र बालमुकुंद राय अपने एक साथी 32 वर्षीय संदीप पुत्र मुरलीधर राय के साथ किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को बाइक से लालगंज गया था। शादी में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वे गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहा संदीप घायल हो गया तो पीछे बैठा रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पहुंची गंभीरपुर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।