देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर-देवगांव मार्ग पर गडौली गांव के पास बुद्धवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय राकेश व 22 वर्षीय गोविंद निवासी चेवार थाना कोतवाली देवगांव घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले गई। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोंविद के हालत की गंभीरता को देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।