फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नीलगाय से टकराई बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत खादारामपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक और नीलगाय की टक्कर में पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खिरीडीहा गांव निवासी मुनीता निषाद (32) अपने भतीजे डब्लू के साथ बाइक से अहरौला क्षेत्र के सोफीपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम से लौट रही थी। रास्ते में खादारामपुर गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद पीछे बैठी मुनीता सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। गंभीर हालत में परिजन उसे सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका तीन बेटियों और दो बेटों की मां है। मौके पर पहुंची अहरौला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के जेठ सूबेदार ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें