फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: एक हादसे ने दो परिवारों की छीनी खुशियां, दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत; एक घायल

Sun, 15 Feb 2026 02:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के लौदह इमादपुर गांव के पास शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे तीन दोस्त बाइक से मेंहनगर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने 20 वर्षीय आशीष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय सुमित और निखिल को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सुमित ने भी दम तोड़ दिया, जबकि निखिल का उपचार जारी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सुरक्षा से खिलवाड़: काशी में गंगा में नौकायन के दौरान लापरवाही की हद, बिना लाइफ जैकेट कराई जा रही सैर
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक आशीष दो भाइयों में बड़ा था और इंटरमीडिएट का छात्र था। वहीं सुमित अपने भाइयों में तीसरे नंबर पर था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें