फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से भिड़ी बाइक, आईटीआई छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र मंदुरी हवाईपट्टी के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार आईटीआई के छात्र की मौत हो गई। घटना के समय छात्र जिला मुख्यालय से आईटीआई की परीक्षा देकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी 20 वर्षीय मनोज यादव पुत्र सुरेश यादव आईटीआई द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार को वह बाइक से जिला मुख्यालय पर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए आया था। परीक्षा देकर वापस लौटने के दौरान कंधरापुर थाना अंतर्गत मंदुरी हवाईपट्टी के पास टैंकर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मनोज गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज दो भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें