भंवरनाथ के पास बिजौरा कॉलोनी के लोगों ने मुख्य रास्ते पर बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों के प्रवेश के ब
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के भंवरनाथ क्षेत्र स्थित बिजौरा कालोनी के लोगों ने कालोनी के मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों का कालोनी में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया है। इतना ही नहीं कालोनी में आने वाले अन्य रास्तों पर भी ऐसी ही कुछ व्यवस्था बांस-बल्ली लगा कर की गई है।
आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर भंवरनाथ मंदिर के सामने सड़क के दूसरी तरफ बिजौरा कॉलोनी है। इसमें रहने वाले लोगों ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कॉलोनी में आने वाले मुख्य रास्ते के साथ ही सभी अन्य रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह कवायद इसलिए की गई है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति कॉलोनी में न आ सके। इतना ही नहीं कॉलोनी के लोग काफी सतर्कता बरत रहे है। सिर्फ जरूरी सामानों की खरीद के लिए ही परिवार का कोई एक सदस्य बाहर आ रहा है। कॉलोनी के लोग पूरी तरह से लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कर रहे है।