फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, आजमगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बोलेरो, पांच की मौत

Sun, 30 Apr 2023 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Purvanchal Expressway Accident Today: लखनऊ से आ रही बोलेरो की शनिवार की देर रात लगभग 11.40  बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की देर रात हुए भीषण हादसे में दंपती और 8 वर्षीय बच्ची के साथ ही पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि लखनऊ से देवरिया जा रही बोलेरो अहरौला थाने के खादारामपुर गांव के पास बांस-बल्ली लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। सूचना के तत्काल बाद अहरौला थाने के साथ ही आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है।

दवा लेकर लखनऊ से घर लौट रहे थे

देवरिया जिले के महुअवाडीह निवासी कैलाश कुमार (35) अपनी पत्नी नीतू (30) के अलावा गुड्डी (36), रानी (10) व गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर सिंधुवापार निवासी अनिल कुमार (34) व किरन (30) के साथ दवा लेने के लिए लखनऊ गए हुए थे। बोलेरो कैलाश चला रहे थे।
ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच की मौत: भयावह था हादसे के बाद का मंजर, दूर-दूर पड़े थे शव, तस्वीरों में देखें

विज्ञापन

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात सभी बोलेरो में सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होते हुए घर के लिए निकले। रात लगभग 11.40 बजे बोलेरो अहरौला थाने के खादारामपुर गांव के पास प्वाइंट 213 पर पहुंची थी कि बोलेरो आगे बांस-बल्ली लाद कर चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार कैलाश, नीतू, गुड्डी, रानी व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर अहरौला थाना के साथ ही आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे। पांचों मृतकों के शव पोस्टमार्टम में भेजवाने के साथ ही घायल किरन को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर रविवार की सुबह मृतकों के परिजन भी जिला मुख्यालय पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर अहरौला थाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें